रादौर | सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते गांव औरंगाबाद में सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में स्वयं सफाई अभियान चलाकर गांव की गलियों, नालियों व सड़कों को साफ किया। अभियान का शुभारंभ ब्लॉक समिति चेयरमैन शशि दुरेजा ने झाड़ू लगाकर किया। उनके साथ ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई की।