शिक्षा से वंचित रहे बच्चों को शिक्षित करने के लिए पिछले लगभग 10 वर्षों से रादौर क्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा से जुडे़ युवा प्रयासरत है। इसी कड़ी में सोमवार को इंजिनियरिंग कॉलेज के छात्र -छात्राओं द्वारा क्षेत्र के कई भट्ठों पर भट्ठा पाठशाला चलाकर उन्हें शिक्षित किया जा रहा है।
छात्र आशीष, तनुज, राहुल, सुधीर राघव, राजेश, अनुज, अर्पित, सुखविन्द्र, विकास, साहिल, सचिन, जयप्रकाश, मोनिका, शालू, वैशाली, परमवीर आदि ने बताया कि वह दिल्ली से विशेष तौर पर बच्चों को पाठ्य सामग्री देने के लिए आए है। वह लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा से जुड़े हुए हैं। उनका उदेश्य भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों को शिक्षित करके समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है।
रादौर | ईट भटठों पर बच्चों को पाठय सामग्री भेंट करते विद्यार्थी।