रादौर| पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट शाखा के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को हुई। इसकी अध्यक्षता तहसील प्रभारी अमित कांबोज ने की। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बैठक शुरू हुई थी। किसान पंचायत के अध्यक्ष जगमाल सिंह रतनगढ़ यहां मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर चर्चा की गई। मौके पर सतपाल खुराना, मंगतराम बठला, मास्टर अर्जुन सिंह, गुरदयाल सैनी, सुशील बतरा, संजय गुप्ता, प्रमोद सिली, वेदप्रकाश, हुकमचंद आर्य, वेदपाल बैंडी ,जगदीश राणा, यशवंत राणा, अश्वनी जयपुर, सतीश अग्रवाल भी उपस्थित थे।