रादौर| ग्रामीण सेवा डाक सेवा संघ से जुड़े क्षेत्र के डाकिए अपनी मांगों को लेकर सोमवार को विधायक श्याम सिंह राणा से मिले। क्षेत्र के डाकियों ने प्रधान वेदप्रकाश भागुमाजरा के नेतृत्व मेें विधायक को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर उनकी मांगें पूरी करने की गुहार लगाई। प्रधान वेदप्रकाश भागुमाजरा ने बताया कि केंंद्र सरकार ने देश के दो लाख, 30 हजार ग्रामीण डाकियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार उनके वेतन में बढोतरी नहीं की है। अपनी इस मांग को लेकर देश के लाखों डाकिए 14 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। रादौर क्षेत्र में 35 से अधिक ग्रामीण डाकिए हैं। मौके पर महेंद्र टोपराकलां, शमशेर हड़तान, विक्रम खुर्दबन, सुरेंद्र अलाहर, शेरसिंह जठलाना, अंकित गुमथला, नितिन बैंडी, शोभित नाचरौन, गुरदेव बुबका, पंकज चमरोड़ी, जसमेर बापा आदि उपस्थित थे।