पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • औरंगाबाद पीएनबी ब्रांच में 10 दिन में दूसरी बार घुसे चोर, इस बार भी नहीं तोड़ पाए स्ट्रांग रूम

औरंगाबाद पीएनबी ब्रांच में 10 दिन में दूसरी बार घुसे चोर, इस बार भी नहीं तोड़ पाए स्ट्रांग रूम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | यमुनानगर/रादौर

चोरों के निशाने पर औरंगाबाद की पीएनबी ब्रांच है। दस दिन में दूसरी बार यहां पर चोरी का प्रयास हुआ है। ठीक जिस तरह आठ मई को चोर खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और स्ट्रांग रूम तक पहुंचे, ठीक उसी तरह शनिवार की रात चोर बैंक में पहुंचे। उन्होंने स्ट्रांग रूम का लॉक तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे तोड़ नहीं पाए। इससे सामान बिखेर वे वापस चले गए। सुबह चतुर्थ क्लास कर्मचारी बैंक में पहुंचा तो उसने खिड़की टूटी देख सूचना ब्रांच मैनेजर आशा सब्रवाल को दी। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें चोरों के अंदर आने और स्ट्रांग रूम तोड़ने के प्रयास की फुटेज है। जिसे पुलिस खंगाल रही है। चोरों ने हथोड़े से स्ट्रांग रूम तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस का मानना है कि जिस चोर गिरोह ने आठ मई को चोरी का प्रयास किया था, यह चोर गिरोह वही हो सकता है। उस मामले में भी चोरों का पता नहीं चल पाया था। इसके लिए पिछली और अब की फुटेज चेेक की जा रही है। सदर यमुनानगर थाना प्रभारी राजीव मिगलानी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बार भी उसी तरीके से बैंक में चोर घुसे हैं और चोरी का प्रयास किया है।

यमुनानगर | ओरंगाबाद में पीएनबी की चोरों द्वारा थोड़ी गई ग्रिल।

धौडंग पैक्स ब्रांच में चोरी, नहीं टूटा स्ट्रांग रूम

शनिवार की रात को दूसरी चोरी का प्रयास गांव धौडंग स्थित पैक्स ब्रांच में हुआ। धौडंंग पैक्स ब्रांच में चोरों ने ताले तोड़ दिए। प्रबंधक पवन सिंह श्योराण ने बताया कि चोरों ने पैक्स केंद्र की ग्रिल पर लगे ताले को तोड़ कर कार्यालय में प्रवेश किया। कार्यालय के दो कमरों पर लगे ताले तोड़ कर कमरे के अंदर रखे सामान को खंगाला। चोरों ने पैक्स केंद्र की लोहे की तिजौरी को तोड़ने की बहुत कोशिश की, लेकिन चोर तिजौरी को तोड़ने में सफल नहीं हो पाए। चोरों ने कार्यालय के अंदर रखे किसी सामान को नहीं चुराया। यहां पर रात के समय कोई चौकीदार नहीं था। वहीं सीसीटीवी भी नहीं लगे हैं।

एक ही चोर गिरोह हो सकता है

औरंगाबाद में पीएनबी ब्रांच और धौडंग में पैक्स केंद्र एसके रोड पर हैं। दोनों के बीच की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। पुलिस के अनुसार दोनों जगह पर चोरी के प्रयास का तरीका एक जैसा है। इससे शक है कि चोर गिरोह एक ही हो सकता है। दोनों ही जगह पर एक ही चोर गिरोह ने चोरी का प्रयास किया है।

खबरें और भी हैं...