रादौर | इनेलो के हल्का प्रधान राजकुमार बुबका ने कहा है कि कांग्रेस राज में हुए घोटालों, घपलों व कुशासन से दुखी देश की जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपी थी, लेकिन अब भाजपा सरकार से भी जनता का मोहभंग हो चुका है। बुबका शनिवार को इनेलो कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्हांेनेे कहा कि इनेलो बसपा गठबंधन के बाद कांग्रेस व भाजपा में बौखलाहट का माहौल है। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन सुभाष खुर्दबन, मांगे राम गुंदियानी, सर्वप्रिय जठलाना, विक्की काजीबांस, ईश्वर कांबोज, जगमाल सिंह, राजेश कश्यप, बृज भूषण राणा, सुरेश कुमार, कर्मबीर बकाना, कुलदीप राव, अमनदीप सिंह, रविन्द्र सिंह, हर्ष काजीबांस, पाला राम, अक्षय व सुरेंद्र भी उपस्थित रहे।