पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • असामाजिक तत्वों ने घरों के बाहर लगे चार बिजली मीटरों को तोड़ा

असामाजिक तत्वों ने घरों के बाहर लगे चार बिजली मीटरों को तोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर | गांव धौड़ंग में शुक्रवार रात को असमाजिक तत्वों ने गली में खंभों पर लगे चार बिजली के मीटर तोड़ दिए। गांव धौड़ंग निवासी सुरेश कश्यप ने बताया कि मीटर तोड़ने की आवाज सुनकर गांव के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। जिसके बाद असमाजिक तत्व मौके से भाग गए। गांव के लोगों ने इन असमाजिक तत्वों का दूर तक पीछा किया। लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। प्रभावित द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी है। सुरेश ने बताया कि उसके मीटर के अलावा उसके भाई माया राम, लच्छी राम के अलावा एक अन्य ग्रामीण का मीटर तोड़ा गया है।

खबरें और भी हैं...