रादौर | इंकलाब मंदिर गुमथला में क्रांतिकारी प्रीतम खान्दुआ का शुक्रवार को बलिदान दिवस मनाया गया। गांव के लोगों ने शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में प्रधान वरयाम सिंह ने बताया कि क्रांतिकारी खान्दुआ का जन्म बलूचिस्तान (अब पाकिस्तान) में हुआ था। मैट्रिक तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद खान्दुआ क्रांतिदल नाम के क्रांतिकारी संगठन में शामिल हो गए। उन्होंने अंग्रेज सिपाही की हत्या कर दी थी। गिरफ्तार कर उन पर मुकदमा चलाया गया। जिसके बाद 18 मई 1934 को मोंटगोमेरी जेल में उन्हें फांसी दी गई। इस अवसर पर गरुनूर सिंह, एडवोकेट सर्वजीत सिंह, पारस कांबोज, सतनाम सिंह, रोहित अरोड़ा आदि मौजूद रहे।