रादौर | सैनी समाज सभा का 38वां वार्षिक उत्सव रविवार 27 मई को सैनी समाज भवन कुरुक्षेत्र में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा मुख्यातिथि होंगे। अध्यक्षता राज्यमंत्री नायब सैनी करेंगे। कार्यक्रम में प्रभुलाल सैनी कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार, कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी, विधायक लाडवा पवन सैनी, दिलबाग सिंह सैनी अध्यक्ष ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज अति विशिष्ठ अतिथि होंगे। यह जानकारी देते हुए ब्लॉक प्रधान संदीप सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में महाराजा शूरसैनी हाल का उद्घाटन राज्यमंत्री उपेन्द्र कुशवाहा करेंगे।