रादौर | गांव दामला व जठलाना में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक कुरुक्षेत्र लोकसभा के संगठन मंत्री सुखबीर सिंह चहल की अध्यक्षता में हुई। चहल ने कहा कि 27 मई को कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर नई अनाज मंडी में होगा। जिसमें उपाध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों व बूथ अध्यक्षों को प्रशिक्षित किया जाएगा। मौके पर नरेशलाल कांबोज, अनिल प्रजापति, जंगशेर राणा, ऋषिपाल राणा, शिवकुमार शास्त्री, रूपेश कुमार, केशव दामला, पंकज दामला, इंतजार अली, सुदेश कुमार, रघुबीर सिंह, दलबीर सिंह, हुकम सिंह, मोहित कुमार, हरपाल सिंह, नीरज कांबोज उपस्थित रहे।