पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेल्डिंग करते समय निकली चिंगारी से दो झोपड़ी व एक बाइक जली

वेल्डिंग करते समय निकली चिंगारी से दो झोपड़ी व एक बाइक जली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जठलाना | वेल्डिंग का काम करते समय निकली चिंगारी से यमुना नदी के नगली घाट पर रविवार की दोपहर करीब एक पास में स्थित दो छानों (झोपड़ियों) में आग लग गई। जिसके बाद आग ने पास ही रखे तेल के ड्रमों व एक ट्रॉली को भी अपनी चपेट में ले लिया। आनन फानन में वहीं मौजूद ठेकेदार के कारिंदो ने रेत गिराकर आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग ने पास खड़ी मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि समय रहते ही मौके पर मौजूद लोगो ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

रादौर | नगली घाट पर छान व ट्रॉली में लगी आग।

खबरें और भी हैं...