पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री साबुन व पेस्ट वितरित किए

जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री साबुन व पेस्ट वितरित किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्रीच ऑफ होप सेंटर की ओर से बच्चों को पाठ्य सामग्री के अलावा दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली चीजें वितरित की गईं। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने बच्चों को कापियां, रबड़, स्केल, पाउडर, पैंसिल, शार्पनर, नहाने की साबुन, कपड़े धोने के साबुन, पेस्ट, ब्रश आदि सामान वितरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र चौधरी ने समाजसेवी संस्था ब्रीच ऑफ होप द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलजुलकर समाजसेवा से जुड़े कार्य करने चाहिए। इससे समाज का भला होता है। संस्था के प्रोजेक्ट कोर्डिनेट निर्मलसिंह व विजय कुमार ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों का ब्योरा पेश किया। उन्होंने कहा कि बीओएच संस्था जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित करने के लिए देशभर में कार्य कर रही है। संस्था हर महीने इसी प्रकार गरीब बच्चों को सामान देती है। इस अवसर पर अंकुश, प्रिया सैनी, शिल्पा चोपड़ा, ज्योति रानी, पूजा, देबोरानी आदि मौजूद थी।

रादौर | बीओएच की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र चौधरी बच्चों को सामान वितरित करते हुए।

खबरें और भी हैं...