पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन

पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना नीति को लागू करने की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। बाद में कर्मचारी स्पीकर के आवास पर पहुंचे और मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।

जिला प्रधान महीपाल सौढ़े ने कहा कि 2006 के बाद हरियाणा में जितने भी कर्मचारियों की भर्ती हुई है। सभी को न्यू पेंशन स्कीम में डाला गया है। सारी प्रणाली का कार्य प्राइवेट बैंकों व शेयर बाजार के हवाले किया गया है। जबकि सरकार अपने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के अंदर ला सकती है। जिला सचिव राजपाल सांगवान ने कहा कि यदि सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया, तो कर्मचारी सड़कों पर उतरेंगे। इस दौरान नायब सिंह, कृष्ण सैनी, विक्रम, राजबीर पिंडौरा, सतीश राणा, राकेश, जगपाल सिंह, जिले सिंह, बलबीर सिंह, सोमनाथ सैनी, सीता राम, चंद्रपाल, प्रीतम सिंह, वीरेंद्र शर्मा, रतन सिंह कलानौर मौजूद रहे।

यमुनानगर | मांगो को लेकर प्रदर्शन करते हुए एस.के.एस के सदस्य ।

खबरें और भी हैं...