रादौर | गांव बैंडी से चोर रात के समय चोर एक किसान का रोटावेटर चुरा ले गए। पुलिस ने प्रभावित किसान की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध चोरी का मामला दर्ज किया है। बलवान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात के समय उसने अपना रोटावेटर अपने घर के पास खड़ा किया था। रात में चोर उसका लगभग 70 हजार रुपए का रोटावेटर चुरा ले गए।