पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कल सत्यम पैलेस में होने वाले किसान सम्मेलन के लिए तैयारियां हुई पूरी

कल सत्यम पैलेस में होने वाले किसान सम्मेलन के लिए तैयारियां हुई पूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर | किसान सम्मेलन को लेकर रादौर में पत्रकारों को जानकारी देते बीएस चौहान।

भास्कर न्यूज | रादौर

रविवार 20 मई को सत्यम पैलेस में आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। इसके मुख्यातिथि केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह किसानों से मिलकर, उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करवाएंगे।

सम्मेलन को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। केन्द्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के ओएसडी भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि किसान सम्मेलन में क्षेत्र के हर गांव से लोग पहुंचेंगे। चौधरी बीरेन्द्र सिंह किसानों के मसीहा सर छोटूराम के नाती हैं, जो जमीन से जुड़े हुए हैं। वह क्षेत्र के लोगों से मिलना चाहते है। इसी को लेकर रादौर में किसान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। किसान सम्मेलन में किसानों के गन्ने के भुगतान, सब्जी की फसलों के उचित दाम व किसानों की अन्य समस्याओं को उठाया जाएगा। मौके पर अजय बैंडी, कृष्ण सुढल, राजेंद्र, नगर पार्षद भगवत दयाल कटारिया, धर्मपाल मेहरा, सुखबीर लालर, महेश कश्यप, बलदेव झगुड़ी, धर्मबीर सैनी, दीपक अलाहर, बालकृष्ण रादौर, रामगोपाल पूर्व सरपंच, अनिल अलाहर, भीम गुगलों, विपिन वाल्मीकि रादौर, बलकार सिंह सलेमपुर, बरखाराम, कर्मवीर, सुबेसिंह, श्यामलाल सैनी रादौर, सतीश भल्ला, लाला खरकाली आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...