रादौर | मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल व इकनॉमिक्स के प्रोफेसर योगेश कुमार कॉलेज में लगभग 37 वर्षों की सेवा के उपरांत शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। डॉ. योगेश के सम्मान में कॉलेज स्टाफ की ओर से एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल प्रोफेसर सुनील गर्ग व अन्य स्टाफ सदस्यों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। मौके पर डॉ. प्रदीप महाजन, डॉ. अजायब सिंह, डॉ महेंद्र सिंह आलमपुर, डॉ. ऋचा सिकरी, प्रो. रूही, प्रो. दीपक कक्कड़, प्रो. धीरज, प्रो. नीतू, प्रो. डोली आदि मौजूद रहे।