रादौर | सीआईए ने गांव झगुड़ी से युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार ट्राॅलियां व लाखों रुपए के कृषि यंत्र बरामद किए हैं। पिछले कई महीनों से रादौर व आसपास के क्षेत्र में कई ट्रॉलियां व कृषि यंत्र चोरी हो चुके हैं। गांव झगुड़ी से गिरफ्तार युवक विक्की से पुलिस क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर पूछताछ कर रही है। इससे चोरी के दूसरे मामलों का जल्द खुलासा होने की संभावना है। पिछले 15 दिनों के दौरान गांव कुंजल व झगुड़ी से दो ट्राॅलियां चोरी हो चुकीं हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव झगुड़ी में विक्की नाम के युवक के गैराज पर छापा मारकर चार चोरी की ट्राॅलियां, दो रोटावेटर, पानी का टैंक, दो हैरो, एक टीलर, एक जंदरा, एक ट्रैक्टर का पंखा आदि समान बरामद किया है। गांव के लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि युवक ने चुराई गई ट्रालियों व अन्य कृषि यंत्रों पर पेंट मारकर उनकी पहचान मिटा दी थी।