पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेत में लगी थी आग, धुएं में रोड नहीं देख पाया चालक, करियाने के सामान का ट्रक भी जला

खेत में लगी थी आग, धुएं में रोड नहीं देख पाया चालक, करियाने के सामान का ट्रक भी जला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर | खेड़ीलक्खासिंह के पास आग में जलता ट्रक।

भास्कर न्यूज | रादौर

गांव खेड़ीलक्खा सिंह के पास आग लगने से मसाना रांगड़ान के किसान महेंद्र सिंह की एक एकड़ गन्ने की फसल जल गई। इस आग के धुएं से सड़क से गुजर रहा करियाने के सामान से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर शिवम पैलेस के पास गड्ढे में गिर गया। इस कारण ट्रक भी आग की चपेट में आकर जल गया। ट्रक चालक व उसके बेटे ने समय रहते कूदकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। ट्रक में करियाने का सामान भरा तो जल गया। ट्रक चालक रेलवे वर्कशाप निवासी बलबीर सिंह के मुताबिक वह दिल्ली से यमुनानगर करियाने का सामान लेकर आ रहा था। धुएं के कारण सड़क पर रास्ता दिखाई नहीं दिया।

खबरें और भी हैं...