रादौर | लोकतंत्र सुरक्षा मंच की ओर से रादौर क्षेत्र में चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत समाजसेवी अजय सिंह चौहान ने रविवार को गांव छारी माजरा का दौरा किया। उन्होंने जसविन्द्र पाल को लोकतंत्र सुरक्षा मंच युवा बीसी सैल मोर्चे का हलका अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जसविन्द्र पाल ने अपनी नियुक्ति के लिए सांसद राजकुमार सैनी व अजयसिंह चौहान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। मौके पर जगमाल सिंह, संदीप पाल, सूरजभान, ज्ञानचंद, सुखबीर, कुलदीप, रोहित, रोशनलाल, रजत, पवन, तिलकराज, अजय, चन्द्रभान, प्रदीप, राजपाल, महेंद्र सिंह, जयसिंह, जनकराज व मायाराज मौजूद रहे।