रादौर | महाराजा अग्रसेन सीनियर सैकण्डरी स्कूल गुमथला का बाहरवीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 93 प्रतिशत रहा है। जिसमें 30 छात्र छात्राओं ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल डॉ. सुदेश बंसल ने कहा कि कॉमर्स संकाय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। स्कूल की छात्रा तानिया सिंगला ने 500 मे से 474 अंक प्राप्त कर ब्लाक में पहला स्थान प्राप्त किया है। रीचा सिंगला ने 454 अंक, जाहनवी राणा ने 426, पारूल ने 441, कनिका ने 429 अंक प्राप्त कर स्कूल व गुमथला क्षेत्र का नाम रोशन किया है।