- Hindi News
- National
- सरकार व शुगर मिल मिले हुए, जानबूझकर रोका जा रहा किसानों का भुगतान : सुभाष
सरकार व शुगर मिल मिले हुए, जानबूझकर रोका जा रहा किसानों का भुगतान : सुभाष
रादौर | प्रदेश की शुगर मिलों पर किसानों के करीब सौ करोड़ रुपए बकाया हैं। सरकार मिलों से मिली है। जिस वजह से किसानों का भुगतान अटका है। यह कहना है भाकियू के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर का। गांव कांजनू में भाकियू के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें किसानों के भुगतान को लेकर पानीपत में 28 मई को होने वाली बैठक को लेकर रणनीति बनाई गई। सुभाष गुर्जर ने कहा कि भुगतान न होने की वजह से किसानों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। यदि जल्द भुगतान न हुआ तो किसान बिजली बिलों व बैंकों के कर्ज नहीं लौटाएंगे। मौके पर विनोद ढांगी, राजेश कांजनू, सुभाष चमरोडी, नाथीराम दोहली, धर्मबीर अमलोहा, रघुबीर जुब्बल, सतीश बकाना, रामपाल कांबोज, बलिन्द्र कांबोज, सतपाल राठी, उदय सिंह, रोशनलाल, गुरदयाल व जयपाल चमरोडी मौजूद रहे।