क्रिकेट प्रतियोगिता में जुब्बल ने राजेपुर की टीम को हराकर जीता फाइनल
गांव हरीपुर कांबोज में श्रीबालाजी क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन 14 का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबला गांव जुब्बल व राजेपुर (इंद्री) के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्यातिथि सरदार पीपी सिंह ने रिबन काटकर किया।
फाइनल मुकाबले में जुब्बल की टीम ने राजेपुर की टीम को 14 रनों से हराकर फाइनल मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता की विजेता गांव जुब्बल की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में 123 रन बनाए। जवाब में राजेपुर की टीम 108 रन बना सकी। जुब्बल की टीम ने 14 रनों से मैच जीत लिया। विजेता जुब्बल की टीम को मुख्यातिथि सरदार पीपी सिंह ने 31 हजार रुपए व उप विजेता राजेपुर की टीम को 11 हजार रुपए की राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सरदार पीपीसिंह ने कहा कि युवाओं में गजब का जोश है। युवा अपने जोश को खेलों में लगाए और नशे से दूर रहे। मौके विनय कांबोज, जद्दू शादीपुर, ईमरान, योगेश, साहिल, अंकुर, विक्रांत, विशाल, मोहित, नीतिन, शिवम, सागर, प्रिंस, शैंकी मौजूद रहे।