पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गन्ने को समेटने में लगे किसान, 100 रु तक छिलाई के लिए देनी पड़ रही मजदूरी

गन्ने को समेटने में लगे किसान, 100 रु तक छिलाई के लिए देनी पड़ रही मजदूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरस्वती शुगर मिल का मौजूदा गन्ने का सीजन जल्द खत्म होने की संभावनाओं को लेकर किसान जल्दी से गन्ने की फसल को समेटने में लगा हुआ है। अब गर्मी के मौसम में गन्ना छिलाई के लिए दोगुने से भी ज्यादा दाम लेबर को चुकाने पड़ रहे है। यदि शुगरमिल मई के अंत तक चलता है तब भी क्षेत्र में बहुत किसानों के पास गन्ने की फसल खेतों में खडी रहने के आसार बने हुए हैं। किसान सुखबीर सिंह सुक्खा हरनौल, धर्मबीर सिंह , समय सिंहदारसी, राजू, रामकुमार, सुमेरचंद, संजीव कुमार, निर्मल सिंह आदि ने बताया कि क्षेत्र में अभी काफी रकबे में गन्ने की फसल खड़ी हुई है। लेकिन शुगर मिल कुछ दिनों में बंद होने की संभावना है। किसान गन्ने की पर्चियों के लिए धक्के खा रहे है। गर्मी के कारण गन्ने की फसल पीली पड़ गई है। वहीं इस समय गन्ने की फसल कटने पर गन्ने की फूट कम होती है। जिससे किसानों को नुकसान होता है। किसानों ने शुगरमिल प्रशासन से मांग की है कि शुगरमिल 31 मई तक चलाया जाए। ताकि सभी किसानों की गन्ने की फसल मिल में डाली जा सके।

खबरें और भी हैं...