पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3.51 करोड़ रुपए के टैक्स की रिकवरी के लिए 34 कॉमर्शियल प्रॉपर्टी होंगी सील

3.51 करोड़ रुपए के टैक्स की रिकवरी के लिए 34 कॉमर्शियल प्रॉपर्टी होंगी सील

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिकवरी के लिए सभी बड़े डिफाल्टर्स को नोटिस भेजे गए हैं। भुगतान न करने वालों मालिकों की प्रॉपर्टी अब सील की जाएगी। दीपक सूरा, ईओ, नगर निगम, यमुनानगर

शहर के डीएवी स्कूल व मैनेजिंग कमेटी भी बड़े डिफॉल्टरों में शामिल

1013

डिफाॅल्टर्स की लिस्ट बनाई थी नगर निगम ने 2 साल पहले

दो साल पहले नगर निगम की ओर से 1013 प्रॉपर्टी टैक्स के डिफाल्टर्स की लिस्ट तैयार की गई थी। इसके बाद सभी को नोटिस देने का सिलसिला शुरू हुआ था। तब 100 बड़े डिफाल्टर्स की लिस्ट भी सार्वजनिक की गई थी। लिस्ट में 25 हजार रुपए से लेकर 50 लाख रुपए तक के बड़े डिफाल्टर थे। प्रॉपर्टी टैक्स की रिकवरी में लगातार आ रही गिरावट की वजह से निगम ने बड़े डिफाॅल्टर्स के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई करने का निर्णय लिया था। लिस्ट तैयार करने के बाद पुलिस सुरक्षा के लिए भी एसपी को डिमांड भेजी गई। अब एसपी की ओर से कार्रवाई के दौरान पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करवाने का आश्वासन मिल गया है।

25 हजार से लेकर 50 लाख तक के बड़े डिफाल्टर

इन पर होगी सीलिंग की कार्रवाई

प्रॉपर्टी का नाम टैक्स

डीएवी पब्लिक स्कूल 27.60 लाख

(प्रोफेसर कॉलोनी)

डीएवी मैनेजिंग कमेटी 27.60 लाख

(आर्यनगर, रेलवे वर्कशॉप)

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल 27.35 लाख

(शिवा जी पार्क के पास)

किरण मल्होत्रा 21.88 लाख

(सांई मंदिर के पीछे)

प्रेमलता (दड़बा गांव) 16.49 लाख

आनंद वोहरा (हरनौल रोड) 14.68 लाख

कमल गुप्ता (शनि मंदिर के पास) 12.83 लाख

पवन शर्मा, रामपुरा 11.55 लाख

देवेंद्र सिंह, इंडस्ट्रियल एरिया 11.21 लाख

(रादौर रोड)

शीश महल (लालद्यारा कॉलोनी) 10.84 लाख

लक्ष्य बड़ा, रिकवरी छोटी

2015-16 में निगम ने 60 करोड़ के प्रोपर्टी टैक्स का लक्ष्य रखा था लेकिन रिकवरी हुई 7.56 करोड़। 2016-17 में लक्ष्य 70 करोड़ था लेकिन आया 17.42 करोड़ टैक्स। 2017-18 में 43 करोड़ के लक्ष्य से 15 करोड़ की रिकवरी हुई। चालू वित्त वर्ष में टैक्स रिकवरी का लक्ष्य 50 करोड़ रखा गया है।

ये भी आएंगे कार्रवाई के दायरे में

तीर्थनगर के राजिंद्र कालिया, पुष्पारानी, भूषण कुमार, विजय कुमार ,नीरज, धीरज व सरला से 9.32 लाख,आजाद नगर फेस दो के प्रेम पैलेस से 8.47 लाख, तेजली रोड की लाजो रानी से 9.62 लाख, प्रोफेसर कॉलोनी के निर्मल सिंह से 6.84 लाख, रेलवे वर्कशॉप रोड के राजेश नारंग से 5.67 लाख, ससौली गांव के सुखविंद्र सिंह से 6.29 लाख, ससौली गांव के ही वीरेंद्र से 6.30 लाख, तिलकनगर के चमनलाल से 5.61 लाख, इंडस्ट्रियल एरिया के सरदार बलबीर सिंह से 6.19 लाख, सहारनपुर रोड के हरजीत सिंह से 7.64 लाख, हमीदा कॉलोनी के पास भारत पेट्रोलियम से 5.25 लाख के प्राॅपर्टी टैक्स की रिकवरी होनी है। इसी तरह हमीदा कॉलोनी के पास ही हिंदुस्तान पेट्रोलियम से 6.20 लाख, पुराना हमीदा के हरविंद्र कौर व वीरेंद्र कौर से 5.69 लाख, इंडस्ट्रियल एरिया के दिलीप कुमार एंड अंश कुमार से 7.28 लाख, रिलायंस प्लाइवुड से 7.65 लाख, औरंगाबाद के सुरेंद्र आनंद, शक्ति रानी व दीपिका आनंद से 6.83 लाख, औरंगाबाद के सुरमुख सिंह व गुरचरण सिंह से 5.92 लाख, औरंगाबाद के राजकुमार से 6.61 लाख, गोयल ब्रिक्स इंडस्ट्रीज से 7.72 लाख, ममीदी के राजीव त्यागी से 6.68 लाख, हनुमान कॉलोनी के मोहिंद्र सिंह से 6.62 लाख, दड़बा के रामकरण से 6.37 लाख, दड़बा के ही गिरीश कुमार से 6.41 लाख, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के लीड होल्डर से तेजबीर सिंह से 12.73 लाख के टैक्स की रिकवरी होनी है। नोटिस के बावजूद पिछले कई साल से ये प्रोपर्टी मालिक टैक्स का भुगतान नहीं कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...