शुगर मिल के वाइस प्रेसिडेंट डीपी सिंह के पिता का निधन
रादौर। सरस्वती शुगर मिल के वाइस प्रेसिडेंट केन डीपी सिंह के पिता नेकीराम (95) का निधन हो गया है। डीपी सिंह के पिता के निधन पर भारतीय किसान यूनियन की ओर से प्रदेश महासचिव विजय मेहता, बाबूराम गुंदयाना, संजू गुंदयाना, सुभाष गुर्जर, जयपाल चमरोड़ी, विनोद ढांगी कांजनू, धर्मबीर अमलोहा, नाथीराम दोहली, सतपाल मानकपुर, पवन गोयल दामला, रामपाल कांबोज ने शोक प्रकट किया है।