- Hindi News
- National
- निलंबित कर्मचारियों की बहाली को लेकर हड़ताल पर रहे बिजली कर्मी, की नारेबाजी
निलंबित कर्मचारियों की बहाली को लेकर हड़ताल पर रहे बिजली कर्मी, की नारेबाजी
रादौर| बिजली निगम के अधिकारियों द्वारा तीन कर्मचारियों को सस्पेंड किए जाने के मामले को लेकर लगातार सातवें दिन निगम के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताली कर्मचारियों ने सब डिविजन नंबर वन पावर हाउस में जिला प्रधान मंदीप शर्मा के नेतृत्व में जमकर बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों के जिला प्रधान मंदीप शर्मा व सब यूनिट प्रधान नीतिन राणा उन्हेड़ी ने बताया कि अधिकारियों ने जानबूझकर फोरमैन अजमेर सिंह, लाइनमैन जरनैल सिंह व निर्मल सिंह को सस्पेंड किया है। यदि जल्द तीनों कर्मचारियों को बहाल नहीं किया गया तो कर्मचारी जिला स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस अवसर पर कर्मजीत, रमेश कुमार, नरेन्द्र सजवाल, चेलाराम भी मौजूद रहे।