हड़ताल पर ग्रामीण डाकिए, प्रभावित हुई सेवाएं
रादौर/ यमुनानगर| ग्रामीण डाक सेवा संघ से जुडे कर्मचारी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे है। हड़ताल के दूसरे दिन ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले डाकखाना रादौर से जुडे 36 डाकिए हड़ताल पर रहे है। मंगलवार को डाक सेवा से जुडे कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर यमुनानगर में चल रहे आंदोलन में भाग लेने के लिए रादौर से रवाना हुए। प्रधान वेदप्रकाश भागुमाजरा के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के विरूद्ध जोरदार नारेबाजी की। ग्रामीण डाकियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन चलता रहेगा। मौके पर महिन्द्र सिंह, कर्ण सिंह, शेर सिंह, विजय कुमार, सुरेन्द्र, महिन्द्र, रमेश, अंकित, रमेश, विक्की आदि मौजूद थे।