नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर देसी कट्टा दिखा मारने की दी धमकी
यमुनानगर| गांव नाचरौन निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी नाबालिग बेटी से गांव का ही एक युवक अपने दोस्त के साथ छेड़छाड़ करता है। जब बेटी विरोध करती है तो वह उसे जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं मेंं केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी रादौर स्थित प्राइवेट स्कूल में 10वीं में पढ़ती है। उनके गांव का ही दीपक प्रताप और गांव घेसपुर निवासी राहुल उसकी बेटी का पीछा करते हैं। जहां पर भी उसकी बेटी मिलती है उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर उसे धमकी देते हैं। बेटी ने यह बात घर पर बताई तो उन्होंने आरोपी को इस बारे में पूछा। आरोप है कि उसने उन पर हमला कर दिया। उन्हें देसी कट्टा दिया और कहने लगा कि उसकी पहुंच बड़े लोगों के साथ है। पुलिस ने शिकायत पर दोनों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं।