पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अलाहर में पानी की टंकी से आ रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने जताया रोष

अलाहर में पानी की टंकी से आ रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने जताया रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव अलाहर में कई दिनों से ग्रामीणों को पब्लिक हेल्थ की ओर से पीने के लिए गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है। मामले की शिकायत कई बार गांव की पंचायत ने पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों से की। लेकिन अधिकारियों ने ग्रामीणों को कोरे आश्वासन देकर टरका दिया।

मामले को लेकर मंगलवार को गांव में ग्रामीणों ने सरपंच गोपाल कृष्ण के नेतृत्व में बैठक कर विभाग के विरूद्ध नारोबाजी कर रोष जताया। अलाहर के सरपंच गोपाल कृष्ण, कमल पंच, गुलशन पंच, रमेश कुमार, महिन्द्रसिंह, वेदप्रकाश, सतपाल, प्रवेश कांबोज, सतीश कांबोज, पवन कुमार, सुनील कांबोज ने बताया कि पिछले 15 दिनों से पाइप लाइन टूटी पड़ी है। टूटी पाइपलाइन से गंदा पानी घरों में सप्लाई हो रहा है। इस बारे में पब्लिक हेल्थ विभाग के एसडीओ अर्पित धीमान ने बताया कि बुधवार को विभाग की ओर से गांव अलाहर में कर्मचारी भेजकर पाइपलाइनों को ठीक किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...