डॉ. कमलेश उठाएंगी एक छात्रा की पढ़ाई का खर्च, दूसरों को किया प्रेरित
रादौर | शहर की चिकित्सक व सामजिक कार्यकर्ता डॉ. कमलेश सैनी ने मानवता की मिसाल पेश कर एसवीवीएम पब्लिक स्कूल अलाहर में पढ़ने वाले एक अनाथ बच्ची की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का बीड़ा उठाया है। स्कूल की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत डॉ. कमलेश सैनी ने यह कदम उठाते हुए अन्य सक्षम लोगों से भी इस धारा से जुड़ने का आह्वान किया है। चाहे बेटा हो या बेटी सबको समान रूप से शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिलना चाहिए।