पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निलंबित बिजली कर्मचारियों के समर्थन में की नारेबाजी

निलंबित बिजली कर्मचारियों के समर्थन में की नारेबाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर | बिजली निगम के अधिकारियों द्वारा तीन कर्मचारियों को सस्पेंड किए जाने के मामले को लेकर कर्मचारियों ने बुधवार को बिजली निगम कार्यालय पर निगम के अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। सब यूनिट प्रधान विनोद कांबोज लक्शीबांस के नेतृत्व में निगम के कर्मचारियों ने दो घंटे हड़ताल कर रोष प्रकट किया। इस अवसर पर प्रधान विनोद कांबोज ने कहा कि आठ दिन पहले सब डिविजन एक पावर हाऊस में अधिकारियों द्वारा जानबूझकर फोरमैन अजमेरसिंह नाहरपुर, लाइनमैन जरनैल सिंह जठलाना व निर्मल सिंह गुमथला को सस्पेंड कर दिया था। जिसको लेकर पिछले आठ दिनों से सब डिविजन एक में कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। उनकी मांग है कि सस्पेंड किए गए कर्मचारियों को बहाल किया जाए। यदि जल्द कर्मचारी बहाल नहीं किए गए तो पहले जिले के सभी बिजली निगम के कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे।

खबरें और भी हैं...