पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रोफेसर्स के प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से की चर्चा

प्रोफेसर्स के प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से की चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर | हरियाणा व दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों का एक प्रतिनिधि मंडल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात की। मुकंदलाल नेशनल कॉलेज टीचर यूनियन के प्रधान डॉ. अजायब सिंह किरमच के नेतृत्व में मिले प्रोफेसरों ने राहुल से देश की मौजूदा राजनीति पर चर्चा की। लगभग 25 मिनट की मुलाकात के दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष मौजूदा शिक्षा व्यवस्था, युवाओं में बेरोजगारी के कारण बढ़ती बैचेनी, तनाव, शिक्षा में आ रहे भटकाव, केन्द्र सरकार द्वारा शिक्षण संस्थाओं को दिए जाने वाले अनुदानों में कटौती करने, शिक्षा बजट को कम करने, राज्यों द्वारा छठे व सातवें वेतन आयोगों का कर्मचारियों को पूरा लाभ न दिए जाने बारे चर्चा की गई। राहुल गांधी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि कांग्रेस उनकी आवाज को बुलंद करेगी और केन्द्र स्तर पर मजबूती के साथ उनका पक्ष रखेगी।

खबरें और भी हैं...