- Hindi News
- National
- पावर हाउस का ट्रांसफार्मर खराब छह फीडरों को सप्लाई दूसरे फीडरों से काटकर दी जा रही
पावर हाउस का ट्रांसफार्मर खराब छह फीडरों को सप्लाई दूसरे फीडरों से काटकर दी जा रही
रादौर | पावर हाउस रादौर में रखा 66 केवी का बड़ा ट्रांसफार्मर खराब है। इससे रादौर क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया है। करीब चार से पांच करोड़ रुपए की लागत के इस ट्रांसफार्मर के खराब होने से 6 बिजली के फीडरों पर चल रहे 20 से अधिक गांवों की बिजली सप्लाई पर बुरा असर पड़ा है।
निगम के अधिकारियों द्वारा ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद प्रभावित गांव के फीडरों की बिजली सप्लाई अस्थाई तौर पर दूसरे फीडरों से जोड़कर गांव में बिजली की सप्लाई की जा रही है। शनिवार को पावर हाउस में रखा 66 केवी का ट्रांसफार्मर खराब हुआ था। जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने मामले की सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। विभाग की टीम ने खराब हुए ट्रांसफार्मर की जांच की। जांच के दौरान ट्रांसफार्मर खराब पाया गया। अब विभाग की दूसरी टीम खराब हुए ट्रासफार्मर की जांच की जाएगी। अभी तक पांच दिन से खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।