गलियों में खड़ी जंगली घास हटाई
रादौर | नगर पालिका की ओर से गलियों व सड़कों पर खड़ी जंगली घास का सफाया करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत वार्ड एक में बुधवार को कृष्णा कालोनी व जाट नगर में गलियों पर खड़ी जंगली घास का कर्मचारियों की टीम ने सफाया किया। नपा के दरोगा जितेन्द्र सिंह बिट्टू के नेतृत्व में 10 से अधिक कर्मचारियों ने जंगली घास को साफ किया। सफाई निरीक्षक हरजीतसिंह ने बताया कि शहर की गलियों व सड़कों के किनारे जंगली घास को साफ करने के लिए अभियान चलाया गया है।