पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रांसफार्मर की ओवरलोड समस्या को लेकर एसडीओ से मिले

ट्रांसफार्मर की ओवरलोड समस्या को लेकर एसडीओ से मिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर | माता मोहल्ला में बिजली के ट्रांसफार्मर की ओवरलोड समस्या को लेकर बुधवार को स्थानीय लोग एसडीओ बलवान सिंह मंगौली से मिले। कांग्रेस नेता श्रेय गुप्ता, मुकेश शर्मा व शंटी गर्ग के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने माता मोहल्ला व खेड़ा मोहल्ला में ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण बिजली की सप्लाई में बाधा पहुंचने का मामला उठाया। स्थानीय लोगों ने कहा कि रात के समय ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से उसका फ्यूज उड़ जाता है। जिस कारण बिजली का कट लगता है। एसडीओ बिजली निगम रादौर बलवान सिंह ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द उनकी बिजली की समस्या को दूर कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...