सांसद ने पूर्व चेयरमैन के निवास पर पहुंच शोक जताया
रादौर | नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र आर्य के निधन पर शोक व्यक्त करने बुधवार को सांसद राजकुमार सैनी उनके निवास पर पहुंचे। सांसद सैनी ने पूर्व चेयरमैन आर्य के निधन पर शोक प्रकट किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की। वहीं सांसद स्थानीय पटाक माजरी में पूर्व पंच जगमाल सिंह के भतीजे विजय कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करने गुरु रविदास मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर गुरदयाल सैनी, बिन्द्र सैनी, बक्शीश सैनी, रणबीर सिंह छोटेलाल व तिलकराज सैनी उपस्थित थे।