पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों की सुविधा के लिए शिक्षक ने स्कूल को दिया इन्वर्टर

बच्चों की सुविधा के लिए शिक्षक ने स्कूल को दिया इन्वर्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर| राजकीय प्राथमिक पाठशाला मसाना रांगड़ान में कार्यरत शिक्षक सुरेन्द्र सिंह ने पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चों के लिए इन्वर्टर व दो बैटरी भेंट की। स्कूल में इन्वर्टर की सुविधा मिलने से स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों को बिजली न होने पर गर्मी की समस्या से निजात मिल सकेगी। प्राथमिक शिक्षक संघ रादौर के प्रधान रोहताश लोहरा ने अध्यापक सुरेन्द्र सिंह द्वारा इन्वर्टर व बैटरी भेंट करने पर उनकी प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि गांव के स्कूलों में बिजली कम आती है। जिससे बच्चे गर्मी में बिजली की कमी के कारण ठीक प्रकार पढ़ाई नहीं कर पाते थे। अब स्कूल में इन्वर्टर का इंतजाम होने से बच्चों को राहत मिलेगी।

खबरें और भी हैं...