बनवाड़ा-करीरिया रोड पर गिट्टी बनी मुसीबत
बनवाड़ा रोड पर निकली गिट्टी ।
विधायक के गृहक्षेत्र मेंं अच्छी सडक़ अभी तक सपना
भास्कर संवाददाता | दांतरदा
विधायक के गृहक्षेत्र दांतरदा में अच्छी सडक़ें अभी तक ग्रामीणों के लिए सपना बनी हुई है। बनवाड़ा -करीरिया रोड की हालत बद से बदतर हो गई है। सडक़ पर उखड़ी गिट्टी और बिखरे बोल्डर राहगीरों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। गड्ढे में संतुलन बिगडऩे से वाहन फिसलकर हादसे का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बनवाड़ा- करीरिया सडक़ का डामरीकरण कराने की मांग महाप्रबंधक से की है।
बनवाड़ा निवासी गोविंद मीणा, भोगाराम प्रजापति, रामअवतार मीणा का कहना है कि क्षेत्र के लोग जिला मुख्यालय जाने के लिए इस रोड से गुजरते हैं। करीरिया से लेकर बनवाड़ा तक सडक़ दम तोड़ चुकी है। सडक़ पर डामर का नामोनिशान नजर नहीं आता है। साइड कट गई है। गिट्टियों और पत्थर के बोल्डर सडक़ पर बिखर गए हैं। जिससे वाहन रेंग रेंग कर चलते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दुपहिया वाहन चालकों को होती है। जरा सी चूक होने पर दुर्घटना तय होती है। आए दिन हादसे में लाेग चोटिल हो रहे हैं।
मरम्मत के अभाव में जर्जर हुआ रघुनाथपुर -बरौली रोड
प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत रघुनाथपुर- बरौली रोड बनने की बनने के नौ साल बाद भी एक बार भी मरम्मत नहीं हुई है। सडक़ की हालत अत्यंत खस्ता होने से चार गांव के लोगोंं का सफर मुश्किल से कट रहा है। मेंटेनेंस कार्य में ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के महाप्रबंधक से शिकायत की है। ग्रामीणाें ने बताया कि रघुनाथपुर से बरौली तक 2.75 किलोमीटर लंबी सडक़ 61 लाख 83 हजार की लागत से बनी थी। योजना के तहत 7 साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होती है, लेकिन यह सडक़ उखडऩे के बावजूद एक बार भी ठेकेदार ने मेंटेनेंस नहीं कराया है। ग्राम कतन्नीपुरा, कुमापुरा, रिझेटा एवं बरौली के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।