पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • किसानों ने कनिष्ठ अभियंता को बताई चार साल से फूटी नहर की समस्या

किसानों ने कनिष्ठ अभियंता को बताई चार साल से फूटी नहर की समस्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रघुनाथपुर |जल संसाधन विभाग द्वारा वर्ष 2014 में रघुनाथपुर से मेढ़े की झोंपड़ी तक करीब 19 किलोमीटर लंबे दायरे में 26 एल कैनाल नहर का पक्कीकरण कार्य कराया गया था। बनने के दूसरे साल ही कैनाल की पिचिंग और स्लेब पूरी तरह टूट-फूट गई। विभाग द्वारा डैमेज नहर की मरम्मत नहीं कराने के कारण ग्राम सुमरेरा, हीरापुरा, नीमच, सामंतापुरा, रघुनाथपुर, दौलपुरा, मेढ़ की झोंपड़ी के किसानों में असंतोष पनपता जा रहा है। क्षेत्रीय किसानों ने जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता को समस्या से अवगत कराते हुए क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत के लिए बजट मंजूर कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...