रघुनाथपुर क्षेत्र में मच्छरों ने लोगोंं की नींद उड़ाई
रघुनाथपुर | कस्बे सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र में मच्छरों की बेतहाशा वृद्धि के चलते ग्रामीणों की नींद हराम हो रही है। मच्छरोंं का डंक लोगों को मलेरिया की चपेट में धकेल रहा है। लोगोंं ने मच्छर मार दवा का छिड़काव कराने की मांग जिला मलेरिया अधिकारी से की है। बताया गया है कि दस हजार की आबादी वाले रघुनाथपुर कस्बे मेंं जगह-जगह गड्ढों में भरा पानी मच्छरोंं की उत्पत्ति बढ़ाने में सहायक हो रहा है। मलेरिया एवं वायरल फीवर के रोगियोंं की तादाद में इजाफा हो रहा है। ग्राम पंचायत और स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोकथाम के आवश्यक कदम नहीं उठाने की वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। लोगों ने जिला मलेरिया अधिकारी से कस्बे में मच्छराें की राेकथाम के लिए दवा का छिड़काव करवाने की मांग की है।