पीएचई ने 6 माह से 3 बस्तियों में एक भी हैंडपंप नहीं किया चालू , रेलवे स्टेशन से लाते हैं पानी
गिरधरपुर में रेलवे स्टेशन के हैंडपंप पर पानी भरते काला खदना बस्ती के ग्रामीण।
हीरापुर में 30 लाख खर्च होने के बाद भी दो हजार आबादी को नहीं मिला
रघुनाथपुर.बीआरजीएफ मद से विजयपुर विकास खंड के ग्राम हीरापुरा मेंं 30 लाख रुपए की लागत से स्थापित नल जल योजना तीन साल से शुरू नहीं हो पाई है। पाइप लाइन बिछाने एवं टंकी का काम घटिया होने का आरोप लगाते हुए ग्राम पंचायत ने इसे हैंडओवर नहीं लिया है। दो हजार आबादी को दो किमी दूर चंबल नदी और निजी बोर से पानी लाना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि पिछले दो साल से पीएचई विभाग द्वारा न तो गुणवत्ता में सुधार किया गया है और ना ही लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्रवाई की है।