पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • अांदाेलन के बाद भी सरकारी जमीन से नहीं हटे अतिक्रमण

अांदाेलन के बाद भी सरकारी जमीन से नहीं हटे अतिक्रमण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रघुनाथपुर | पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या को लेकर आंदोलन के बाद प्रशासन ने बाजार में सड़क की हद में बढ़े दुकान और मकानों के चबूतरे तुड़वा दिए हैं, लेकिन सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं होने से लाेगों में रोष है। कई दबंगों ने चरनोई एवं पशु विश्राम स्थल के लिए आरक्षित जमीन पर अवैध कब्जा करने के बाद खेत और भवन निर्माण करवा रखे हैं। रोजाना सैकड़ों पशुपालक परेशान होते हैं। कस्बे में पुलिस थाना, चंबल कैनाल रोड और फोरेस्ट के आसपास चरनोई एवं राजस्व भूमि पर अतिक्रमण होने से कस्बे का हुलिया बिगड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायत के बाद भी न तो ग्राम पंचायत और न ही प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

खबरें और भी हैं...