रघुुनाथपुर | कस्बे में शासकीय कन्या प्राइमरी स्कूल को मिडिल स्कूल के रूप में क्रमोन्नत करने की मांग अभिभावकों ने डीईओ से की है। सरपंच योगेंद्र गुप्ता ने बताया कि कन्यापाठ शाला में 200 छात्राएं अध्ययनरत हैं। कक्षा पांचवीं उत्तीर्ण करने के बाद छात्राओं को प्राइमरी स्कूल से टीसी कटवानी पड़ती है। हालांकि कस्बे में शासकीय मिडिल संचालित है, लेकिन यह कस्बे से एक किलोमीटर दूरी पर संचालित होने से कई छात्राओं को उनके अभिभावक लड़कों के स्कूल में पढ़ाने को तैयार नहीं होते हैं, इसलिए कक्षा छठवीं में एडमिशन दिलाने के बजाय बेटियों को घर बैठा दिया जाता है। सरपंच योगेंद्र गुप्ता, गोविंद शुक्ला, कृष्णा सोनी, भरोसीलाल गुप्ता,महेश गर्ग ने नए शिक्षा सत्र में कन्या पाठशाला को मिडिल स्कूल के रूप मेें क्रमोन्नत किए जाने की मांग की है।