24 एसडी में खड़ंजा व इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य शुरू किया
22 जीबी। रघुनाथपुरा पंचायत के गांव 24 एसडी में खड़ंजा व इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य की नींव रखी गई व कार्य शुरू किया गाया है । गांव 24 एसडी में खड़ंजा व इंटरलॉकिंग मुख्य सड़क हरिराम गोदारा के घर से महावीर गोदारा के घर तक लंबाई लगभग 500 फिट व चौड़ाई साढ़े तेरह फिट की बनाई जा रही है। इस मौके पर सरपंच पति हंसराज सहारण, ग्रामीण रूपराम सुथार, महावीर गोदारा, दूनीचंद मेघवाल, ग्राम सहकारी समिति 24 एसडी अध्यक्ष सुंदर लाल गोदारा, चन्दूराम मेघवाल, समाज सेवी ओमप्रकाश सहारण, सहीराम नायक, मिस्त्री राकेश कुमार सुथार ने नींव रखी व मांगीलाल भाट द्वारा सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है।