पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राहतगढ़ में कुआं बंधने के दौरान मिट्टी धंसी, मजदूर की मौके पर मौत

राहतगढ़ में कुआं बंधने के दौरान मिट्टी धंसी, मजदूर की मौके पर मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत मीरखेड़ी के तहत आने वाले ऐरन मिर्जापुर गांव में रणधीर सिंह कुर्मी के खेत में मनरेगा के तहत तीन मजदूर कुएं को बांध रहे थे। ट्रैक्टर से मिट्टी भरी जा रही थी अचानक कुएं की मिट्टी धंसकने से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में जा गिरा जिससे कुए की बाउंड्रीवॉल पर काम कर रहे तीनों मजदूर भी कुएं में गिर गए।

इस हादसे में 2 मजदूर और ड्राइवर तो किसी तरह बाहर आ गए लेकिन गयाप्रसाद उर्फ बबलू खंगार उम्र 49 साल निवासी बिला कुएं से बाहर नहीं आ पाया और मिट्टी में दब गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही एसडीएम पवन वारिया, सीईओ पीएल पटेल, सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह धनोरा, जगदीश सिंह लोधी, थाना प्रभारी संजय रिषीश्वर पहुंचे ओर जेसीबी एवं पोकलेन मशीन से मलबा हटवाया गया। करीब के 5 घंटे की मशक्कत केेे बाद कुएं से बबलू का शव निकाला जा सका। पुलिस ने शव पीएम के लिए मरचुरी भिजवा दिया गया है।

मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि कुएं के रिंग अभी कच्चे थे और जिस खेत में कुआं बांधा जा रहा था उसकी मिट्टी भी भुरभुरी थी। ऐसे में वहां पर ट्रैक्टर से कम क्यों लिया जा रहा था? पुलिस का कहना है आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ 304 ए का केस दर्ज किया गया है। एसडीएम वारिया ने बताया कि परिवार को तत्काल पांच हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है। इसके अलावा असंगठित मजदूर योजना के अंतर्गत भी सहायता दी जाएगी।

सागर. घटना के बाद पाेकलेन मशीन से कुएं से मिट्‌टी हटवाते अधिकारी।

भास्कर संवाददाता | राहतगढ़

खबरें और भी हैं...