स्कीमों के लाभ के लिए गर्भवतियों की रजिस्ट्रेशन जरूरी : रणदेव
माता दिलीप कौर अटवाल स्कूल के कार्यक्रम में नप प्रधान हेमंत रणदेव व अन्य।
भास्कर संवाददाता | राहों
आंगनबाड़ी वर्करों ने गर्भवती महिलाओं को जागरूक करने के लिए स्थानीय माता दिलीप कौर अटवाल सरकारी प्राइमरी स्कूल में सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य मेहमान नगर कौंसिल प्रधान हेमंत रणदेव मौजूद रहे। हेमंत रणदेव ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को समय पर डाक्टरों के पास जाकर चेकअप करवाना चाहिए, ताकि जच्चा-बच्चा स्वस्थ रह सकें। उन्होंने कहा कि स्थानीय अनाज मंडी रोड के पास कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर का निर्माण किया गया है, जहां गर्भवती महिलाओं का चेकअप तथा दवाएं दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि बेटी-बेटे में कोई भेदभाव नहीं समझना चाहिए। बेटियां हर क्षेत्र में बेटों से अधिक बढ़िया काम करके अपना लोहा मनवा रही हैं। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को सरकारी स्कीमों की जानकारी भी दी गई और इन स्कीमों का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूर करवाने की अपील की। मौके पर हरचरन कौर, प्रेम लता, गुरबख्श कौर, मनजीत कौर, सरबजीत कौर, रणजीत कौर, मास्टर महिंदर पाल, जसवीर कौर, जसकिरन कौर, ममता रानी, सुरिंदर कौर, उर्मिला देवी, पूनम, दविंदर कौर समेत अन्य मौजूद रहे।