‘मुर्गे मैं हलाल करूंगा’ कहकर नौसरबाज ने दुकानदार को ठगा
राहों की सब्जी मंडी में चिकन शॉप चलाने वाले को नौसरबाज महिला और व्यक्ति ने एक हजार रुपए का चूना लगा दिया। चिकन शॉप के मालिक ने बताया कि उनके पास एक महिला और पुरुष आए और उनको 8 किलो मुर्गा तोलने को कहा। उक्त व्यक्ति ने कहा कि वह खुद मुर्गों को हलाल करेंगे, इसलिए मुर्गे को ऐसे ही घर ले जाएंगे।
बाद में उस व्यक्ति ने उनसे कहा कि उनके पास दो हजार का नोट है। वह उसकी प|ी को एक हजार रुपए दे दे ताकि वह दूसरी दुकान से घर का सामान खरीद सके। शॉप के मालिक ने बताया कि उन्होंने महिला को एक रुपए दे दिए और वह चली गई। कुछ देर बाद उस व्यक्ति ने कहा कि उसका घर मंडी के पास ही है और वह सारे पैसे घर जाकर उसे दे देगा। शॉप के मालिक ने बताया कि वह खुद चार मुर्गे पकड़कर उस नौसरबाज के स्कूटर के पीछे बैठ गया। थोड़ी दूर जाने पर उस नौसरबाज ने कहा कि घर की चाबी तो उसकी प|ी के पास ही रह गई है। वह उनको वहां खड़ा करके चाबी लेने का कहकर चला आया। करीब पंद्रह मिनट जब उन्होंने वहां पर आसपास के लोगों से स्कूटर सवार व्यक्ति के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि स्कूटर सवार का यहां कोई घर नहीं है। दुकानदार मुर्गों सहित दुकान की तरफ दौड़ा और सारी बात आसपास के दुकानदारों को बताई।