पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटियों से भेदभाव न कर उन्हें आगे बढ़ने के दें मौके : रणदेव

बेटियों से भेदभाव न कर उन्हें आगे बढ़ने के दें मौके : रणदेव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटी-बेटे में कोई भेदभाव न समझते हुए बेटियों को भी आगे बढ़ने के समान अवसर देने चाहिए। यह विचार फैमिली वेलफेयर कमेटी की सदस्य व रश्मि फाऊंडेशन की संस्थापक प्रधान रश्मि रणदेव ने यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमें वृक्षों को काटने की बजाए उन्हें बचाने की जरूरत है। इसी तरह कोख में पल रही बेटी को बचाने की भी सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज में बेटी हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। रणदेव ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान शहर के हर वार्ड मेें चलाया जाएगा, जिसमें सेमिनार लगाकर बेटियों को बचाने और उन्हें पढ़ाने का भी संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मां-बाप को भी बेटियों को अपने सिरों का बोझ नहीं समझना चाहिए, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के भरपूर मौके देने चाहिए ताकि वे जिंदगी में सफलता हासिल कर सकें और आगे बढ़ सकें। इस मौके पर उनके साथ मंजू रणदेव, तमन्ना शर्मा, सुनैना भंबी, नेहा चोपड़ा, सोनिया चोपड़ा, हरप्रीत कौर भट्टी, वीना दत्ता, मनदीप कौर, आरती दिगवा, सपना आदि मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं...