20 ग्राम नशीला पदार्थ रखने और शराब की बाेतलों समेत 2 नामजद
राहों|राहों पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 20 ग्राम नशीला पदार्थ व 100 बोतल अवैध शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एएसआई अमर सिंह ने बताया कि वे पुलिस पार्टी के साथ राहों रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मलपुर निवासी मनोज कुमार की शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से 20 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। वहीं एक अन्य मामले में गांव ताजपुर निवासी रवि कुमार को अवैध शराब बेचने के आरोप में पकड़ा है। एएसआई बलदेव राज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी से 100 बोतलें शराब की जब्त कीं।