पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेसी नेताओं ने दलितों का किया अपमान : भारती

कांग्रेसी नेताओं ने दलितों का किया अपमान : भारती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राहों| शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पार्षद बलदेव भारती ने गत दिनों कांग्रेसी नेताओं द्वारा एक जनसभा के दौरान मीडिया के सामने दलितों के अपमान की सख्त शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह व्यवहार सामाजिक नैतिकता का अपमान है। आरोपी कांग्रेसी नेता इसके लिए तुरंत माफी मांगें। भारती ने बताया कि 9 अप्रैल को कांग्रेस द्वारा देशभर में दलितों के लिए उपवास प्रोग्राम आयोजित किया गया था, इसी कड़ी के तहत बठिंडा में एकत्र हुए कांग्रेसी नेताओं ने कैमरे के सामने हंसते हुए दलितों के लिए जाति सूचक तथा रंग संबंधी टिप्पणी की थी, जिससे दलित वर्ग आहत हुआ है। भारती ने मांग की कि इस व्यवहार के लिए कांग्रेसी नेताओं को माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर उनके साथ बलविंदर हंस, तारा चंद, बलविंदर, राजपाल मान, गुरप्रीत भंगल, कुलदीप नीटा, रेशम सलोह, सोम नाथ, बिशन सिंह, सुरिंदर कुमार, बलवंत राय, अमरीक सिंह, विजय कुमार, जोग राज, अवतार सिंह मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...